देवरी: एक महीने से लापता नाबालिग को नहीं तलाश पा रही पुलिस, पिता ने हाईवे पर लगाया जाम
Deori, Sagar | Nov 6, 2024 देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे क्रमांक 44 पर बुधवार की सुबह 7:30 बजे अचानक एक व्यक्ति सड़क के बीचों बीच आकर बैठ गया। धीरे धीरे उसके परिजन भी वहां आकर बैठ गए, जिससे सड़क पर चल रहा वाहनों का आवागमन थम गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सड़क जाम करने वाला व्यक्ति अपनी एक नाबालिग बेटी का पिता है, जिसकी पुत्री विगत एक माह पूर्व घर से लापता है।