भुसावर: NH-21 पर 108 एम्बुलेंस सेवाओं का निरीक्षण, हीटवेव को लेकर दिए गए निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 स्थित गांव छोकरवाड़ा और खेड़ली मोड़ पर 108 एम्बुलेंस सेवाओं का निरीक्षण किया गया। रीजनल मैनेजर रोनाल्ड रॉय और प्रोग्राम मैनेजर गौरव सिंह ने निरीक्षण के दौरान बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।