कोटकासिम: महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी गुमराह कर रही है, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप
Kotkasim, Alwar | Apr 24, 2026 महिला आरक्षण बिल को लेकर बयान बाजी अब तेज होती जा रही है। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर आमजन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नेताओं ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है।