बिहार में ऊर्जा क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ₹1512 करोड़ की लागत से लगभग 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की योजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा किया गया।
साथ ही ₹1278 करोड़ की विभिन्न विद्युत अधोसंरचना परियोजनाओं का कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। बेगूसराय के तेघड़ा ग्रिड सब-स्टेशन की विद्युत आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय बनाने हेतु दूसरी स्रोत कनेक्टिविटी परियोजना की जानकारी भी दी गई, जिसका कार्य जनवरी 2026 में पूरा हो चुका है।
कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद श्री गिरीराज सिंह, जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री, जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
#begusarai