झांसी: 9 जुलाई को जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण होगा, जिलाधिकारी ने बीएचईएल स्थित वृक्षारोपण की तैयारियों का लिया जायजा
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जनपद में आगामी 09 जुलाई 2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल बनाने के दृष्टिगत मुख्य कार्यक्रम स्थल बीएचईएल के समीप वृक्षारोपण की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य 99.516 लाख पौधों को रोपित किये जाने के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा पौधों के उठान की जानकारी ली।