झांसी: कृषिमंडी बरुआसागर के दफ्तर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन, एक किसान बेहोश
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 मंगलवार को कृषि मंडी बरुआसागर के दफ्तर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने उत्पीड़न के विरोध में जमकर प्रदर्शन कर थोक व्यापारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगे भाव में अदरक और अरबी का बीज देकर अब किसानों की फसल को बेहद कम दामों में मनमाफिक तरीके से खरीदी किया जा रहा है। इसकी शिकायत मंडी के अफसर से की तो उन्होंने भी हमारी समस्या नहीं सुनी प्रदर्शन में 1 किसान हुआ बेहोश