आलापुर: अम्बेडकरनगर में महात्मा गोविंद साहब मेले की तैयारियां तेज, डीएम ने दी समन्वय की हिदायत
अम्बेडकरनगर में महात्मा गोविंद साहब मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने साफ-सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मेला समिति और अधिकारियों ने मिलकर बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सुझाव दिए।