शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए 15000 रुपये मांगे जाने के मामले की हो रही जांच, डिप्टी कलेक्टर ने लिए बयान
जिला अस्पताल शाजापुर में डिलीवरी के लिए एक गर्भवती महिला के परिजन से 15000 रुपये मांगे जाने की शिकायत सोमवार को सामने आई थी। जिस पर कलेक्टर ऋजु बाफना ने जांच के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर द्वारा शिकायतकर्ता सहित जिला अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं।