शाजापुर: कलेक्टर ने नई अस्पताल बिल्डिंग में ली बैठक, कहा संवेदनशील होकर सेवा भावना के साथ कार्य करें डॉक्टर और नर्स
कलेक्टर ऋजु बाफना ने नई अस्पताल बिल्डिंग में डॉक्टर और नर्सों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स संवेदनशील होकर सेवा भावना के साथ कार्य करें। डॉक्टरों से कलेक्टर ने अपेक्षा की कि वे अपनी ड्यूटी समय पर करते हुए मरीजों का समुचित उपचार करेंगे और मरीजों को रेफर नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि नए भवन में पर्याप्त जगह है, सबको काम करने में आसानी होगी।