शाजापुर: शाजापुर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा साइबर तहसील से तत्काल होंगे लोगों के काम, BJP कार्यकर्ताओं की बैठक ली
प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सोमवार को शाजापुर प्रवास पर रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर तहसील के माध्यम से नामांतरण आदि कम तत्काल होंगे। उन्होंने शाजापुर के लक्ष्मी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।