शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित जिला स्तरीय जूडो-कराटे प्रतियोगिता हुई संपन्न
शाजापुर। उत्कृष्ट विद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में जिला स्तरीय जूडो, कराते, रोप स्किपिंग एवं योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में 14, 17, 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी बीएल गोयल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरसी ओझा के निर्देशन में संपन्न।