शाजापुर: बरवाल गांव से सावन के चौथे सोमवार निकाली गई कावड़ और कलश यात्रा ,झूमते नाचते गाते निकले बड़ी संख्या में ग्रामीण
सावन के चौथे सोमवार पर बरवाल के आजाद चौक राम मंदिर प्रांगण से भव्य कलश और कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा , युवती ,महिला पुरुष डीजे पर बज रहे भजनों की धुनों पर झूमते नाचते शामिल हुए । कलश यात्रा ग्राम बारवाल से होकर टुकराना सतगांव चौसला से होते हुए बाबा महाकाल के श्री चरणों कुमारिया पहुंची।जहाँ बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया।