शाजापुर: शाजापुर में नगर में धूमधाम से निकली बाबा ओंकारेश्वर और सूर्य महादेव की सवारी, जगह-जगह किया गया पूजन
श्रावण माह के चौथे सोमवार को शाजापुर में धानमंडी स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से बाबा ओंकारेश्वर महादेव और द्वारकापुरी कॉलोनी से सूर्य महादेव की सवारी निकाली गई। यह सवारी धूमधाम से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पालकी में सवार महादेव का पूजन किया गया। सवारी के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे और पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा।