Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

बागपत पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल बागपत। थाना बड़ौत पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को ग्राम लोयन मलूकपुर निवासी देवेंद्र ने थाना बड़ौत में तहरीर देकर बताया था कि उनकी रिश्तेदार महिला के गले से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने छप्पर रोड पर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में थाना बड़ौत पर मुकदमा संख्या 359/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी बागपत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक उर्फ गोलू निवासी शास्त्री नगर, गाजियाबाद तथा अंकुर उर्फ चिराग निवासी बिजरौल, बड़ौत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी अंकुर पुत्र सुनील निवासी बिजरौल के साथ मिलकर महिला से चेन स्नैचिंग की योजना बनाई थी। घटना के समय तीसरा आरोपी सड़क किनारे खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। बरामदगी के आधार पर थाना बड़ौत में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकुर उर्फ चिराग पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Baghpat, Bagpat | Jun 5, 2026

MORE NEWS

#baghpatpolice
पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस जवानों में एकरूपता, अनुशासन एवं दक्षता बनाए रखने हेतु ड्रिल कराई गई। इस दौरान डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वॉन दल, फील्ड यूनिट आदि शाखाओं/इकाइयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice

#baghpatpolice पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस जवानों में एकरूपता, अनुशासन एवं दक्षता बनाए रखने हेतु ड्रिल कराई गई। इस दौरान डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वॉन दल, फील्ड यूनिट आदि शाखाओं/इकाइयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @Uppolice

Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

#baghpatpolice
पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें गम्भीरता से सुनी गईं तथा प्रत्येक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
#UPPolice https://t.co/Vdz1XjrZmM

#baghpatpolice पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें गम्भीरता से सुनी गईं तथा प्रत्येक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #UPPolice https://t.co/Vdz1XjrZmM

Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
सिंघावली अहीर पुलिस ने जोको रेस्टोरेंट फायरिंग और मारपीट मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामला 1 जून 2026 का है, जब डोला स्थित जोको रेस्टोरेंट में संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग की घटना हुई थी।
 गिरफ्तार आरोपी: ▪️ रितिक उर्फ हिमांशु
▪️ अंकित
▪️ रितिक
सभी आरोपी थाना चांदीनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
 पुलिस ने मुकदमा संख्या 195/26 में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद अवैध हथियार के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
#Baghpat #BaghpatPolice #SinghawaliAhir #CrimeNews #PoliceAction #JokoRestaurant #FiringCase #UPPolice #BreakingNews #BaghpatNews

बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिंघावली अहीर पुलिस ने जोको रेस्टोरेंट फायरिंग और मारपीट मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामला 1 जून 2026 का है, जब डोला स्थित जोको रेस्टोरेंट में संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग की घटना हुई थी। गिरफ्तार आरोपी: ▪️ रितिक उर्फ हिमांशु ▪️ अंकित ▪️ रितिक सभी आरोपी थाना चांदीनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा संख्या 195/26 में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद अवैध हथियार के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। #Baghpat #BaghpatPolice #SinghawaliAhir #CrimeNews #PoliceAction #JokoRestaurant #FiringCase #UPPolice #BreakingNews #BaghpatNews

Baghpat, Bagpat | Jun 4, 2026

BAGHPAT DESK :- बागपत के राष्ट्र वंदना चौक के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

कार के ब्रेक जाम होने से हुआ हादसा

मेरठ जनपद के छोटा मवाना निवासी अजय त्यागी अपनी कार से नैथला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार के ब्रेक जाम हो गए, जिससे वाहन पर चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया।

तीन वाहन आपस में टकराए

कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे अन्य वाहनों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से आगे बढ़ती रही और कुल तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तीनों वाहनों को काफी नुकसान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी वाहन सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके प�

BAGHPAT DESK :- बागपत के राष्ट्र वंदना चौक के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। कार के ब्रेक जाम होने से हुआ हादसा मेरठ जनपद के छोटा मवाना निवासी अजय त्यागी अपनी कार से नैथला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार के ब्रेक जाम हो गए, जिससे वाहन पर चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया। तीन वाहन आपस में टकराए कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे अन्य वाहनों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से आगे बढ़ती रही और कुल तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों वाहनों को काफी नुकसान टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी वाहन सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके प�

Baghpat, Bagpat | Jun 4, 2026