चूरू: गांव मेहरासर में 35 वर्षीय व्यक्ति पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, शरीर पर 20 जगह जख्म, जिला अस्पताल में लाया गया
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव मेहरासर में खेत जा रहे 35 वर्षीय युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की नाक, होठ, हाथ, पैर, सिर व जांघ सहित शरीर पर करीब 20 गहरे जख्म हो गये। करीब 6 घण्टे तक युवक खेत के रास्ते में लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा रहा। घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग सुबह खेत में गये, तब रास्ते में युवक अचेत हालत में मिला।