बांदा में पूर्व भाजपा विधायक नरैनी राजकरन कबीर के गनर के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।वायरल वीडियो का शहर कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी हटाने की बात को लेकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही से एक व्यक्ति का विवाद हुआ और धक्का-मुक्की की गई।मामले में तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#bandanews18
#बांदा
#bandai
#uppolice
#upcomingartist
#UPGovernment
Banda, Banda | Sep 10, 2026