पट्टी: कोहराव गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला की लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोहराव गांव में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर नीतू पत्नी सोनू हरिजन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।