बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगासराय में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगासराय में विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. रविवार पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. वर्ग कक्ष में लगा 65 इंच एवं 32 इंच का दो टीवी एक प्रिंटर सहित अन्य सामान चोरी की बात कही गई है. बड़हिया थाना में आवेदन दिया गया है. रविवार सुबह चोरी की जानकारी हुई.