कोटकासिम: कोटकासिम में 2 लीटर अवैध देसी शराब पकड़ी गई, 55 वर्षीय व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोटकासिम थाना पुलिस ने सांयकालीन गस्त के दौरान अलावलपुर गांव से खेड़ा पुलिया की और एक व्यक्ति को प्लास्टिक की बोतल में अवैध देसी हथकड़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसे हवालात में बंद कर दिया है और शराब को माल खाने में जमा करवा दिया है। मामला दर्ज किया गया है।