रेवदर: रेवदर ब्लॉक से नर्सिंग अधिकारी पर फर्जी तबादला आदेश जारी करने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Reodar, Sirohi | May 20, 2026 रेवदर ब्लॉक के मंडार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी दिलीप सिंह पर फर्जी तबादला आदेश जारी करने का आरोप लगा है। वायरल आदेश में उनका तबादला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सीएचसी राणोता में दर्शाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने जयपुर के अशोक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया