शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडयी चौक से एक बाइक चोरी कर ली गई है। मामले में मंझरिया गांव निवासी रामकिशुन महतो ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह सब्जी खरीदने पंडयी चौक पर गया था। बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली है।