धौलपुर: बस स्टैंड पर अंडर 16 विजेता क्रिकेट टीम का किया स्वागत शहर में निकाला रोड शो, भरतपुर को हराकर जीता विजेता का खिताब
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराई गई अंडर 16 प्रतियोगिता में धौलपुर की टीम विजेता रही है। फाइनल मैच में भरतपुर को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली धौलपुर की टीम धौलपुर बस स्टैंड पर पहुंची। जहां से टीम के खिलाड़ियों का रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान धौलपुर शहर के लोगों ने खिलाड़ियों का गर्म जोशी से स्वागत किया।