नई सराय क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बजे से मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होते ही किसान फसल की कटाई में भी जुट गए हैं। रविवार तक मौसम बीते दिनों की तरह बिगड़ा हुआ था। आसमान पर काले बादल थे। जिससे किसानों की चिंता बड़ी हुई थी। लेकिन सोमवार दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया।जिससे कई किसानों ने कटाई का काम शुरू करा दिया