डुमरांव: डीके कॉलेज की मूलभूत समस्याओं पर विधायक ने डुमरांव एसडीएम और डीसीएलआर के साथ की बैठक
Dumraon, Buxar | May 16, 2026 ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अँगिभूत इकाई डुमरांव स्थित डीके कॉलेज में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार की दोपहर 1 बजे अहम बैठक की। बैठक में एसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर टेश लाल सिंह तथा कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।