Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

उरई: शिवम् तिवारी सचिव कॉग्रेस शहर कमेठी

9.3k views | Orai, Jalaun | Apr 10, 2021

MORE NEWS

#Jhansi
झांसी पुलिस ने किया लूट का खुलासा: दो कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार, 24.50 लाख रुपये बरामद

सट्टे के कर्ज ने बनाया लुटेरा, तीन कांस्टेबल समेत 10 लोगों ने रची थी 24.90 लाख की लूट की साजिश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी 

झांसी पुलिस ने गुजरात के व्यापारी से 24 लाख 90 हजार रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो पुलिस कांस्टेबल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे, जिनमें तीन कांस्टेबल भी थे। फिलहाल चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद निवासी किशन दिलीप भाई पांचाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई को उनके साथ मारपीट कर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। जांच के दौरान पुलिस ने कांस्टेबल राघवेंद्र राजपूत, कांस्टेबल मनोज, गौरव यादव, सूर्यांश यादव, सुखबीर और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीवीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूर्यांश यादव सट्टे में भारी रकम हार गया था। कर्ज के दबाव से निकलने के लिए उसने अपने परिचित कांस्टेबल राघवेंद्र राजपूत सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। मामले में कांस्टेबल नीरज राजपूत, अंकित यादव, नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

#JhansiPolice #झांसी #jalaunpolice  #robberyCase #lootkand #SSPJhansi #procelljhansi #Uppolice Bol Do Bharat  #DIGRangeJhansi #akashkulhari #Digjhansi MYogiAdityanath #TheftCase

#Jhansi झांसी पुलिस ने किया लूट का खुलासा: दो कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार, 24.50 लाख रुपये बरामद सट्टे के कर्ज ने बनाया लुटेरा, तीन कांस्टेबल समेत 10 लोगों ने रची थी 24.90 लाख की लूट की साजिश जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी झांसी पुलिस ने गुजरात के व्यापारी से 24 लाख 90 हजार रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो पुलिस कांस्टेबल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे, जिनमें तीन कांस्टेबल भी थे। फिलहाल चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद निवासी किशन दिलीप भाई पांचाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई को उनके साथ मारपीट कर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। जांच के दौरान पुलिस ने कांस्टेबल राघवेंद्र राजपूत, कांस्टेबल मनोज, गौरव यादव, सूर्यांश यादव, सुखबीर और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीवीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूर्यांश यादव सट्टे में भारी रकम हार गया था। कर्ज के दबाव से निकलने के लिए उसने अपने परिचित कांस्टेबल राघवेंद्र राजपूत सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। मामले में कांस्टेबल नीरज राजपूत, अंकित यादव, नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। #JhansiPolice #झांसी #jalaunpolice #robberyCase #lootkand #SSPJhansi #procelljhansi #Uppolice Bol Do Bharat #DIGRangeJhansi #akashkulhari #Digjhansi MYogiAdityanath #TheftCase

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

अपने भाषण के दौरान भावुक होने पर बोले डॉ नरोत्तम मिश्रा, "ये मेरी दतिया की जनता है... सब जानती है"

#narottammishra
 #bjpgovernment
 #datiabyelection
 #boldobharat

अपने भाषण के दौरान भावुक होने पर बोले डॉ नरोत्तम मिश्रा, "ये मेरी दतिया की जनता है... सब जानती है" #narottammishra #bjpgovernment #datiabyelection #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

हेल्पिंग हट एनजीओ व एशियन पेंट्स के संयुक्त प्रयास से 'प्लंबिंग गुरु' प्रशिक्षण संपन्न, 30 से अधिक प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र

गोपालपुरा (जालौन)। हेल्पिंग हट एनजीओ एवं एशियन पेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'प्लंबिंग गुरु' कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में 30 से अधिक युवाओं और प्लंबरों ने भाग लेकर आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कारीगरों और युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

प्रशिक्षण के सफल संचालन में हेल्पिंग हट एनजीओ के संस्थापक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं एशियन पेंट्स के प्रशिक्षक चंद्रकांत उपाध्याय ने प्रतिभागियों को सरल और व्यवहारिक तरीके से आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवर सिस्टम, पाइपलाइन इंस्टॉलेशन, बाथरूम फिटिंग्स, लीकेज की पहचान व समाधान, पाइप जॉइंटिंग, सुरक्षा मानकों तथा रखरखाव जैसे विषयों पर थ्योरी के साथ लाइव प्रैक्टिकल डेमो भी कराया गया। साथ ही आधुनिक उपकरणों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण कार्य, ग्राहक संतुष्टि और सुरक्षित कार्य प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को एशियन पेंट्स 'प्लंबिंग गुरु' प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी हेल्पिंग हट एनजीओ के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

हेल्पिंग हट एनजीओ व एशियन पेंट्स के संयुक्त प्रयास से 'प्लंबिंग गुरु' प्रशिक्षण संपन्न, 30 से अधिक प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र गोपालपुरा (जालौन)। हेल्पिंग हट एनजीओ एवं एशियन पेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'प्लंबिंग गुरु' कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में 30 से अधिक युवाओं और प्लंबरों ने भाग लेकर आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कारीगरों और युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण के सफल संचालन में हेल्पिंग हट एनजीओ के संस्थापक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं एशियन पेंट्स के प्रशिक्षक चंद्रकांत उपाध्याय ने प्रतिभागियों को सरल और व्यवहारिक तरीके से आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवर सिस्टम, पाइपलाइन इंस्टॉलेशन, बाथरूम फिटिंग्स, लीकेज की पहचान व समाधान, पाइप जॉइंटिंग, सुरक्षा मानकों तथा रखरखाव जैसे विषयों पर थ्योरी के साथ लाइव प्रैक्टिकल डेमो भी कराया गया। साथ ही आधुनिक उपकरणों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण कार्य, ग्राहक संतुष्टि और सुरक्षित कार्य प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को एशियन पेंट्स 'प्लंबिंग गुरु' प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी हेल्पिंग हट एनजीओ के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

जालौन में फिर उठी पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग, पूर्व सांसद बोले- 'बुंदेलखंड राज्य दो, वोट लो'

उरई (जालौन)। जिला बार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग एक बार फिर जोर-शोर से उठी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम के दौरान सभागार "बुंदेलखंड राज्य दो, वोट लो" और "बहुत सहा, अब नहीं सहेंगे" जैसे नारों से गूंज उठा। पूर्व सांसद ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण क्षेत्र के युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है, जबकि खनिज संपदा से सरकार को भारी राजस्व मिलता है।

उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई गांवों में नल लगाए गए हैं, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है।

गंगाचरण राजपूत ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग अब जन आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को चुनावों में प्रमुखता से उठाने का आह्वान करते हुए कहा, "या तो प्रांत बनेगा या गंगाचरण के प्राण निकलेंगे।"

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा बुंदेलखंड के विकास और पृथक राज्य की मांग के समर्थन में अपने विचार रखे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन में फिर उठी पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग, पूर्व सांसद बोले- 'बुंदेलखंड राज्य दो, वोट लो' उरई (जालौन)। जिला बार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग एक बार फिर जोर-शोर से उठी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान सभागार "बुंदेलखंड राज्य दो, वोट लो" और "बहुत सहा, अब नहीं सहेंगे" जैसे नारों से गूंज उठा। पूर्व सांसद ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण क्षेत्र के युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है, जबकि खनिज संपदा से सरकार को भारी राजस्व मिलता है। उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई गांवों में नल लगाए गए हैं, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। गंगाचरण राजपूत ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग अब जन आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को चुनावों में प्रमुखता से उठाने का आह्वान करते हुए कहा, "या तो प्रांत बनेगा या गंगाचरण के प्राण निकलेंगे।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा बुंदेलखंड के विकास और पृथक राज्य की मांग के समर्थन में अपने विचार रखे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

दतिया में भावुक पल: मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द

भाषण देते-देते आंखों से निकले आँसू, बोले एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा....!

दतिया में भावुक पल: मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द भाषण देते-देते आंखों से निकले आँसू, बोले एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा....!

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

उरई: शिवम् तिवारी सचिव कॉग्रेस शहर कमेठी - Orai News