बीकानेर: किसान महापंचायत ने मोहता भवन में आयोजित की प्रेस वार्ता
29 जनवरी को राजस्थान में गांव बंद आंदोलन होगा जिसका अभिप्राय गांव का व्यक्ति गांव में. गांव का उत्पादन गांव में रहेगा। अभी तक किसानो को आन्दोलनों में लड़ाई के लिए कमाई छोड़ना अपरिहार्य रहता था। जबकि इस आंदोलन में व्यक्ति गांव में रहते हुए कमाई का काम कर सकेगा यानि लड़ाई एवं कमाई साथ साथ चल सकेगी।