प्रेस नोट
गौ तस्करी और की बढ़ती घटनाओं पर ग्रामीणों में रोष, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
चुराह, 03 जून 2026।
ग्राम पंचायत आयल और ग्राम पंचायत सनवाल के ग्रामीणों ने गौ तस्करी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर सीमा से सटा हुआ है, जिसका कुछ असामाजिक तत्व गलत फायदा उठा रहे हैं। आरोप है कि रात के समय गौवंश की चोरी कर उन्हें दू
ज्ञापन के अनुसार पिछले कुछ समय में कई गौवंश चोरी हुए हैं। हाल ही में गांव के विभिन्न परिवारों के सात गौवंश चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा अन्य गौवंशों के लापता होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार लेकिन वे भागने में सफल रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इससे क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी और गौ से जुड़े मामलों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सीमा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।
— हिम दृष्टि न्यूज़
03 जून 2026
Chamba, Chamba | Jun 3, 2026