अंबिकापुर: SECL अमेरा खदान विस्तार को लेकर ग्राम कटकोना के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर जनदर्शन, कहा- ना जमीन देंगे, ना मुआवजा लेंगे
सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित SECL अमेरा खदान विस्तार को लेकर ग्राम कटकोना के ग्रामीणों को मुआवजा हेतु नोटिस जारी किया गया है। जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि ना जमीन देंगे न ही मुआवजा लेंगे।जिसे लेकर सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अंबिकापुर कलेक्टर जनदर्शन पहुंच आवेदन दिया।