गुना: सिंघाड़ी गांव के खेतों में करंट लगने से चार गायों की दर्दनाक मौत, गो सेवकों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल जारी
गुना कैंट थाना के सिंघाड़ी गांव के खेतों में करंट लगने से चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई। गौ सेवक रामसिंह रजक मोनू ओझा राजा कुशवाहा गज्जू भाई ने बताया, 7 जून को सुबह गायों की करंट से मौत हुई दोपहर में पता चला। सूचना पर आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी ASI मिट्ठू लाल मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की। मृत गायों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।