महरौनी: ग्राम खजुरिया निवासी किशोर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खजुरिया निवासी किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।उक्त मामले में परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया था।वही मामले को लेकर पीड़ित की मां ने परिवारियों पर मारपीट करने एवं धमकाने के गंभीर आरोप लगाए है।