दरभा: सीएमएचओ डॉक्टर संजय बसाक ने बस्तर के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Darbha, Bastar | Jul 4, 2026 बस्तर जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी। डॉक्टर।संजय बसाक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी. मैत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर, तोकापाल एवं दरभा का सघन निरीक्षण किया गया।