उधवा: राधानगर पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार
राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर चौक के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडीह निवासी गौरव यादव (25) वर्ष और पंकज भगत (25) वर्ष शामिल है। इस संबंध में बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।