तरारी: तरारी से इंग्लिश गांव तक 4.92 करोड़ से बनेगी सड़क, विधायक की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्माण को दी मंजूरी
Tarari, Bhojpur | Mar 26, 2025 तरारी से इंग्लिश गांव तक 4.92 करोड़ से अब सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। तरारी के विधायक विशाल प्रशांत के पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण हेतु मंजूरी दे दी है। सड़क निर्माण हो जाने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक विशाल प्रशांत को सड़क निर्माण कराने हेतुधन्यवाद कहा है।