इंदौर: गौरी नगर में बच्चा चोरी के मामले में महिला के बयान बदल रहे, पुलिस मनोचिकित्सक से ले रही सलाह
Indore, Indore | Apr 18, 2025 इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर में गुरुवार एक महिला घर में सोते हुए बच्चे को उठाकर ले गई थी। जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा था और उससे बच्चा भी बरामद किया था। वही पुलिस की पूछताछ में आरोपियां महिला कई बातें पुलिस को गुमराह कर रही है। जिसमें अपने आप को आठ माह की गर्भवती बताया था, अपने परिजनों को कहा था कि मैं डिलीवरी के लिए जा रही है।