इंदौर: टेलीफोन नगर में फर्नीचर व्यापारी के घर से नौकर ने ₹5 लाख और अन्य सामान चुराकर हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश
Indore, Indore | Apr 18, 2025 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन नगर के रहने वाले महिदपुर वाला फर्नीचर के मालिक द्वारा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने 8 दिन पहले विवेक डांगी नामक युवक को अपने घर पर रखा था। वही घर पर रिनोवेशन का काम चलने के कारण सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे l जिसका फायदा उठाकर विवेक उनके घर से 5 लाख रूपये और सोने चांदी के जेवर लेकर भाग गया।