जांजगीर: नवरात्रि में नैला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, पुलिस-प्रशासन ने पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बनाई रणनीति
नवरात्रि पर्व को लेकर जांजगीर-नैला में पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने दुर्गा उत्सव समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।