मड़का में होटल की दीवार में छेद कर तोड़फोड़, हजारों का नुकसान #rajsamandnews
राजसमंद जिले में सांयो का खेड़ा के पास मड़का गांव में शराब दुकान की दीवार में छेद कर बदमाश करीब 20 हजार रुपए की शराब चुरा ले गए। करणी सेना के शंकरसिंह ने बताया कि भोमियाजी हिल होटल मड़का में अज्ञात बदमाशों ने दीवार में छेद किया। फिर काफी तोड़फोड़ते हुए करीब बीस हजार की शराब चुराकर आरोपी फरार हो गए। होटल में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह यहां एक ही रात में करीब दस मकानों के ताले तोड़ृ दिए थे। हालांकि उस मामले में भी अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए, जिससे बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।
Rajsamand news