सिरदला: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सिरदला में सभी चुनावी पोस्टर-बैनर हटाए गए
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही सिरदला प्रखंड क्षेत्र में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। संहिता लागू होते ही प्रशासनिक टीम सक्रिय हो गई। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय और आसपास के बाजार क्षेत्रों में प्रखंड तथा अंचल कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर सभी चुनावी और सरकारी पोस्टर-बैनर हटाए गए। 6 pm