सिरदला: बाजार में अरमान पंचर दुकान से चोरी, महंगे टायर, रिम व औजार हुए गायब
सिरदला बाजार के घोड़ा डांगा के पास स्थित अरमान पंचर दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर भारी सामान की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की ईंट उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और पंचर बनाने के औजार, कई महंगे टायर-ट्यूब तथा टायर के रिम पर हाथ साफ कर दिया। 6 pm