सिरदला: सिरदला बाजार में दुर्गा पूजा के दसवीं के दिन मेला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद, शनिवार को होगा विसर्जन
सिरदला बाजार में दशहरे के अवसर पर दुर्गा पूजा के दसवें दिन विशाल मेला का आयोजन किया गया। मेला में सुबह से ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किए और बच्चों ने झूला-झूलों का आनंद उठाया। दुकानों पर खरीददारी, मिठाइयों व खिलौनों की रौनक से बाजार गुलजार रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।