सांगानेर: जयपुर के मुहाना इलाके में 2 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में एक युवक की हुई मौत, लोहे के सरिए से सिर पर किया गया हमला
जयपुर के मुहाना थाना इलाके से बीती रात महज ₹2000 के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बलखंडी चौराहा के पास रिंग रोड पर तीन युवकों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के सिर पर लोहे के सरिए से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।