चरपोखरी: चबूतरा तोड़कर चोरों ने अमोरजा विद्यालय से सबमर्सिबल पंप की चोरी की
समता +2 विद्यालय, अमोरजा में बीती रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। विद्यालय परिसर में लगे सबमर्सिबल पंप को उखाड़कर चुरा लिया गया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने पंप तक पहुंचने के लिए उसके ऊपर बने सीमेंटेड चबूतरे को भी तोड़ डाला है।