अरवल: अरवल डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में बेनीपुर उपवितरणी सुदृढ़ीकरण के लिए भू-अर्जन बैठक
Arwal, Arwal | Jan 6, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कोनी ग्राम रैयतों के साथ भू-अर्जन लंबित मामलों पर बैठक आयोजित की। रैयतों की समस्याएं सुनकर अंचलाधिकारी को अभिलेख अद्यतन व प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। मानिकपुर में विशेष शिविर लगाने का आदेश हुआ, ताकि रैयतों को एक ही जगह कागजात जमा कर भुगतान शीघ्र मिले। अधिकारियों को समन्वय से सभी मामले निपटाने व कठिनाई न होने का निर्देश।