अरवल: अरवल में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया, 9 नंबर पुल पर अवैध निर्माण ध्वस्त
Arwal, Arwal | Jan 6, 2026 जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अरवल 9 नंबर पुल NH 110 पर बुलडोजर की मदद से बाजार, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जे वाले अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक सुगमता और सार्वजनिक सुविधा के लिए यह आवश्यक था। अभियान में दर्जनों अवैध संरचनाएं जमींदोज हुईं। स्थानीय लोगों ने समर्थन जताया।