अरवल: अरवल में एंटी-रोमियो स्क्वॉड ने छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता वार्ता की
Arwal, Arwal | Jan 6, 2026 अरवल थाना क्षेत्र में एंटी-रोमियो स्क्वॉड पिंक_पेट्रोलिंग अभया ब्रिगेड की टीम ने महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, अरवल एवं बाबू हरदेव सिंह कॉलेज, भदासी अरवल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, छेड़खानी रोकथाम एवं आत्मरक्षा के उपायों पर चर्चा हुई। मौके पर छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।