अरवल: समाहरणालय में गणतंत्र दिवस समारोह: डीएम व एसपी ने की समीक्षा बैठक, 9 बजे गांधी मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम
Arwal, Arwal | Jan 6, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की समीक्षा बैठक आयोजित। मुख्य झंडोत्तोलन सुबह 9 बजे गांधी मैदान में। डीएम ने सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम व यातायात पर निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा मजबूत करने के आदेश।