मुंगेर के मध्य विद्यालय कासिमबाजार में 'नया सवेरा 3.0' जागरूकता अभियान, बच्चों को मानव तस्करी व महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी।
मुंगेर के मध्य विद्यालय कासिमबाजार में 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला थाना और कासिमबाजार थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल विवाह तथा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को देने की अपील की।
कार्यक्रम में बताया गया कि समाज से मानव तस्करी, बाल श्रम और महिला अपराधों का समूल उन्मूलन तभी संभव है, जब हर नागरिक जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित रहने, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी।#NayaSavera30 #Munger #KasimBazar #ChildRights #StopHumanTrafficking #StopChildLabour #WomenSafety #BiharPolice #AwarenessCampaign #पब्लिकन्यूजमुंगेर
Munger, Munger | Aug 5, 2026