गुन्नौर: गांव पवसरा में रास्ते के विवाद के चलते दो लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल किया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी कालीचरन पुत्र सुंदर सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रास्ते के विवाद के चलते गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की है। बचाने आई उसकी पत्नी श्यामवती के साथ भी मारपीट की है जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।