सिरोही: आरजीएचएस में दवा संकट, कर्मचारियों और पेंशनरों में बढ़ा रोष
Sirohi, Sirohi | Jul 10, 2026 राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत दवा विक्रेताओं का भुगतान लंबे समय से लंबित रहने के कारण कई मेडिकल स्टोरों ने योजना के तहत दवाइयां देना बंद कर दिया है। इससे कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ि