इटारसी: न्यास कालोनी में पानी की समस्या की शिकायत पर नपा सीएमओ ने किया निरीक्षण, लोगों ने बताई परेशानियां
इटारसी के न्यास कॉलोनी में लोग पिछले कई महीनों से बदबूदार एवं दूषित पानी पीने को मजबूर थे, जबकि नगर पालिका प्रशासन को समस्या की जानकारी होने के बावजूद बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया। बढ़ती शिकायतों के बाद इटारसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) रितु मेहरा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया , जहां बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।